अररिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण हुए
Araria, Araria | Jun 10, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को शाम 6 बजे से अररिया स्थित मां खरकेश्वरी काली मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष भजन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की।