पटना ग्रामीण: सीमेंट की बोरियों में हरियाणा से दरभंगा छिपाकर लाई जा रही 3924 लीटर अंग्रेजी शराब पटना में जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने मंगलवार को अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनकी मोड़ के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमेंट की बोरियों से लदे एक ट्रक से 3924 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बताया गया कि ट्रक हरियाणा से दरभंगा जा रहा था और शराब को सीमेंट की बोरियों के बीच छिपाकर तस्करी की जा रही थी। उत्पाद विभाग ने ट्रक चालक हरियाणा के रोहतक निवासी