बरेली: 535 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर पर कब्जे की जंग, SSP से लगाई गुहार, बाहरी लोगों पर धमकी देने का आरोप
बरेली। शहर के करीब 535 वर्ष पुराने श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर को लेकर विवाद गहरा गया है। मंदिर परिसर में वर्षों से रह रहे और सेवा-पूजा से जुड़े लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत कर मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश, धमकी और विवाद का माहौल बनाए जाने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता वीरपाल राजपूत सहित अन्य लोगों का कहना है कि उनके परिवार और पूर्वज लंबे समय