तमाड़ 1: तमाड़ में सैलून की आड़ में गांजा का तस्करी, संचालक गिरफ्तार
Tamar 1, Ranchi | Jun 23, 2026 पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। तमाड़ थाना क्षेत्र में एक सैलून दुकान की आड़ में चल रहे अवैध गांजे के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 3.9 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए सैलून संचालक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।