राजगढ़: हमीरवास थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जांच जारी
Rajgarh, Churu | Apr 27, 2026 साइबर अपराध के खिलाफ हमीरवास थानां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए अभियान में की। थानाधिकारी राय सिह सुथार ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय के निर्देश पर एरिया डोमीनेशन विशेष अभियान में भैंसली के राहुल व सचिन को गिरफ्तार किया।