बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने की प्रेस वार्ता, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 101 गुम मोबाइल फोन किए बरामद
रविवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सफागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से गुम हुए 101 मोबाइल फोन को बरामद करने के बाद पीड़ितों के हवाले किया। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 25 लख रुपए पुलिस ने बताई है। वही मोबाइल फोन पानी के बाद पीड़ितों ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।