नानपारा: नानपारा कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा वाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी और दो नाबालिग बेटों के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर की गई है, क्योंकि शिकायतकर्ता ने पुलिस पर पहले कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था, थाना प्रभारी राजनाथ यादव सिंह ने बताया है अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच की जा रही