पिपरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तमाशा चक्क में दबंगों द्वारा एक 27 वर्षीय विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार तमाशा चक्क निवासी भूरी बाई उम्र 27 वर्ष ने रविवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को रात 9 बजे गांव के ही परमाल सिंह और सरदार बंजारा ने उसके साथ मारपीट की है।