होशंगाबाद नगर: मीनाक्षी चौक पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग
मीनाक्षी चौक स्थित इच्छापूर्ति मंदिर की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित धार्मिक महोत्सव के तहत विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात मीनाक्षी चौक पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए। प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।