मढ़ौरा: मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय में जन साक्षात्कार अभियान अंतर्गत बीडीओ ने किया जनसुनवाई
शुक्रवार को दोपहर बारह बजे मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय में जन साक्षात्कार अभियान के अंतर्गत बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने जनसुनवाई किया और पांच मामले का निष्पादन मौके पर किया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अभियान जन साक्षात्कार के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को जनसुनवाई करके मामले का निष्पादन किया गया।