Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

दारू पीकर गाड़ी चलाने वालों की झाँसी पुलिस ने की चेकिंग,मुह में मशीन डालकर की जांच पड़ताल #JhansiPolice

Jhansi, Jhansi | Jun 22, 2026

MORE NEWS

Jhansi : कुर्सी मामले को लेकर क्या बोले MLC बाबूलाल तिवारी...#Jhansi #bjp

Jhansi : कुर्सी मामले को लेकर क्या बोले MLC बाबूलाल तिवारी...#Jhansi #bjp

Jhansi, Jhansi | Jun 22, 2026

झाँसी:मोहर्रम

झाँसी:मोहर्रम

Jhansi, Jhansi | Jun 21, 2026

*प्रेस नोट*
*दिनांक:- 21.06.2026*

*विषय: माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद झाँसी भ्रमण एवं NEET परीक्षा के सकुशल संपन्न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा पुलिस बल की सराहना एवं बधाई*

                           जनपद झाँसी में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के  भ्रमण एवं रात्रि विश्राम एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सफल, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने तथा NEET परीक्षा के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा वायरलेस सेट के माध्यम से जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
                           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था एवं वीआईपी प्रोटोकॉल संबंधी समस्त दायित्वों का अत्यंत कुशलता, सतर्कता एवं पेशेवर दक्षता के साथ निर्वहन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप संपूर्ण कार्यक्रम पूर्णतः सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
                           उन्होंने जनपद के तीनों अपर पुलिस अधीक्षकगण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी सहित समस्त पुलिस बल को इस सामूहिक उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम भावना, अनुशासन एवं समन्वित कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही ड्यूटी के दौरान विशेष रूप से सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की गई।
                           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी ने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के साथ-साथ जनपद में आयोजित NEET परीक्षा तथा पूर्व में संपन्न अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं को भी पुलिस बल की सतर्कता, मुस्तैदी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के कारण पूर्णतः निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।
                           *उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट सुरक्षा प्रबंधों एवं प्रभावी व्यवस्थाओं की सराहना स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी की गई है, जो समस्त पुलिस बल के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी जनपद पुलिस इसी समर्पण, निष्ठा एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करती रहेगी।*

*झाँसी पुलिस सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है।*
                    *जय हिन्द! जय भारत!*

*सोशल मीडिया सेल*
   *जनपद झाँसी*

*प्रेस नोट* *दिनांक:- 21.06.2026* *विषय: माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद झाँसी भ्रमण एवं NEET परीक्षा के सकुशल संपन्न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा पुलिस बल की सराहना एवं बधाई* जनपद झाँसी में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के भ्रमण एवं रात्रि विश्राम एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सफल, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने तथा NEET परीक्षा के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा वायरलेस सेट के माध्यम से जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था एवं वीआईपी प्रोटोकॉल संबंधी समस्त दायित्वों का अत्यंत कुशलता, सतर्कता एवं पेशेवर दक्षता के साथ निर्वहन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप संपूर्ण कार्यक्रम पूर्णतः सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने जनपद के तीनों अपर पुलिस अधीक्षकगण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी सहित समस्त पुलिस बल को इस सामूहिक उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम भावना, अनुशासन एवं समन्वित कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही ड्यूटी के दौरान विशेष रूप से सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी ने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के साथ-साथ जनपद में आयोजित NEET परीक्षा तथा पूर्व में संपन्न अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं को भी पुलिस बल की सतर्कता, मुस्तैदी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के कारण पूर्णतः निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। *उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट सुरक्षा प्रबंधों एवं प्रभावी व्यवस्थाओं की सराहना स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी की गई है, जो समस्त पुलिस बल के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी जनपद पुलिस इसी समर्पण, निष्ठा एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करती रहेगी।* *झाँसी पुलिस सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है।* *जय हिन्द! जय भारत!* *सोशल मीडिया सेल* *जनपद झाँसी*

Jhansi, Jhansi | Jun 21, 2026