अरनोद: अरनोद में 200 साल पुरानी प्राचीन मूर्ति मिलने से सनसनी, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
जिले के अरनोद क्षेत्र में उस समय अचानक हलचल मच गई, जब खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से लगभग 200 साल पुरानी प्राचीन मूर्ति मिलने की खबर सामने आई। सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय क्षेत्र में चल रही खुदाई के दौरान मजदूरों को जमी