ग्वालियर गिर्द: पुलिस थाने के पास रात भर अवैध रूप से शराब की बिक्री, वीडियो वायरल
पडाव पुलिस थाने के नजदीक गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात शराब की बिक्री बेरोकटोक जारी थी।सामने से दुकान का शटर बंद था लेकिन पास में बने एक होल से शराब की बिक्री लगातार जारी थी।घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।आबकारी नियम के मुताबिक रात 11 और 11.30 बजे तक की दुकान खोली जा सकती है लेकिन ग्वालियर में पड़ाव थाने के बाहर खुलेआम शराब बिक्री की जा रही है।