गिर्वा: विधायक की समझाइश के बाद उदयपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल हुई समाप्त, सोमवार से कोर्ट में होगा नियमित कार्य
Girwa, Udaipur | Mar 17, 2024 बीकानेर में वर्चुअल सर्किट बेंच की घोषणा को लेकर विरोध कर रहे उदयपुर बार एसोसिएशन की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। विधायक ताराचंद जैन शनिवार को कोर्ट पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाइश दी। विधायक ने कोर्ट में अधिवक्ताओं से बातचीत करते हुए उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी दी।