बख्शी का तालाब: इटौंजा टोल प्लाजा पर चला 'ड्रिंक एंड ड्राइव' अभियान, कई चालकों पर की गई कार्रवाई
लखनऊ के इटौंजा टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस ने रात्रिकालीन विशेष 'ड्रिंक एंड ड्राइव' अभियान चलाया। अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइज़र की सहायता से वाहन चालकों की जांच की गई। जांच में शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।