राठ: पठानपुरा इलाके के निवासी व्यक्ति ने पत्नी पर अभद्रता व परेशान करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए, कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 28, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर परेशान करने सहित फर्जी मुकदमे में फसाने व लगातार फोन पर किसी व्यक्ति से बात करने एवं बिना बताए घर से लापता हो जाने सम्बन्धी आरोप लगाये हैं। पीड़ित व्यक्ति ने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।