भीलवाड़ा: 6 हजार 585 वस्त्र वनवासी क्षेत्र में होंगे वितरित, करुणा-सेवा और सहयोग की जीवंत मिसाल बना हरी शेवा धाम का सेवा अभियान
भीलवाड़ा। हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं हरी शेवा धर्मशाला के तत्वाधान में वनवासी क्षेत्रों में सर्दी से राहत पहुंचाने हेतु सेवा कार्य निरंतर जारी है। इस महाअभियान के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को स्वेटर, शॉल सहित कुल 6,585 वस्त्रों का वितरण किया जाएगा। सेवा कार्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा।