पत्थलगांव: पत्थलगांव विकासखंड में सचिवों के लगातार निलंबन और जांच से पंचायत महकमे में भय का माहौल
जनपद पंचायत पत्थलगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है। मार्च महीने से अब तक आधा दर्जन से अधिक पंचायत सचिवों पर निलंबन, जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा होने से पंचायत महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद सचिवों में भय और असमंजस का माहौल देखा जा रहा ह