जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी शुभम आर्य ने अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थानों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। गोष्ठी के दौरान प्रतिवेदित कांडों की स्थिति, उनके निस्तारण, गिरफ्तारी की संख्या, वारंट निष्पादन तथा गंभीर कांडों के मामलों की समीक्षा की गई।