महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में फंसे मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के मजदूरों की सकुशल घर वापसी कराई गई है। पुलिस ने शनिवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मामला संज्ञान में लाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई।