महाराजगंज: बछरावां में तेज रफ्तार डंफर और डीसीएम की आमने-सामने हुई टक्कर, डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल
31 जुलाई शुक्रवार की सुबह 5 बजे डीसीएम व डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें डंपर चालक तो मौके से फरार हो गया। डीसीएम चालक केबिन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों को जानकारी होते ही कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा।