बहराइच: मटेरा चौराहे के पास सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटेरा चौराहे के पास नाश्ता करने के लिए बुजुर्ग गया था। तभी अचानक तेज रफ्तार पिकअप में बुजुर्ग को ठोकर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया था। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।