कोल: नयाबांस इमलानी में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 28, 2026 नयाबांस इमलानी में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। 63 वर्षीय करतार सिंह किसान थे और खेती-बाड़ी किया करते थे। करतार सिंह मंगलवार को अपने खेतों की देखभाल करने के लिए गए हुए थे। खेत से वापस लौटते समय शाम करीब 4 बजे गांव के मार्ग पर ही आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई जिसमें वह बुरी तरह झुलस गए और मौत हो गई।