झांसी: शादी के बाद बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही बेटी को पिता ने चित्रा चौराहे पर पकड़ा, बवाल हुआ, मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस
Jhansi, Jhansi | Jun 10, 2025 चित्रा चौराहे के पास स्टेशन की तरफ जाने वाली रोड पर मंगलवार की दोपहर 3 बजे उसे समय हड़कंप मच गया जब शादीशुदा बेटी को पिता ने बॉयफ्रेंड के साथ घूमते हुए पकड़ लिया। जब पिता बेटी को ले जाने का प्रयास करने लगा तो बेटी ने बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही प्रेम नगर और नवाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।