झांसी: झांसी मंडल में 13 जून को रद्द रहेंगी 6 ट्रेनें, हरपालपुर-महोबा जाने के लिए उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी में न बैठें यात्री
Jhansi, Jhansi | Jun 10, 2025 झांसी मंडल के मानिकपुर रेलमार्ग पर ट्रैक के दोहरीकरण के बाद अब यहां ट्रेनों को चलाने से पहले स्पीड ट्रायल किया जा रहा है। इसके चलते इस रूट पर चलने वालीं 6 ट्रेनों का संचालन रेलवे ने निरस्त कर दिया है। वहीं, कई ट्रेन को देरी से चलाने की घोषणा की है। यदि आप भी 13 जून को झांसी-बांदा के बीच सफर करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जान लें।