एटा: फतेहपुर माफी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम
Etah, Etah | Apr 16, 2026 एटा के मारहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर माफी गांव में गुरुवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह मोर्चरी भेज दिया है।