घर जाते समय बाइक आमापुर मोड पर अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण नागेंद्र कुमार निवासी ढांढर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। चेहरे पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उनके परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए हैं। घटना 7:30 बजे शाम की बताई जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।