बरियारपुर: निर्देश संस्था द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
शुक्रवार को12 बजे आईटीसी मिशन सुनहरा कल निर्देश संस्था के तत्वाधान में पोषण माह के अंतर्गत कटरिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रो पर संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार उपस्थित होकर पोषण संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं को विस्तार पूर्वक जानकारियां दिए। उन्होंने खासकर मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।