सांगानेर: महेश नगर में लेनदेन के विवाद को लेकर युवक की बदमाशों ने डंडे और सदियों से की पिटाई, पुलिस की गाड़ी को देखकर हुए फरार
जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में एक युवक को डंडे-सरियों से पीटने का मामला सामने आया है। लेन-देन के विवाद को लेकर हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट की। वही महेश नगर थाना पुलिस की चेतक को आते देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सरेआम मारपीट करने का वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में बना लिया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में पुराने लेन-देन को लेकर विवाद होना सामने आया है।