कोंडागांव जिले में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूप के बीच तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई और आसमान में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कती रही। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों ने इसे फसलों के लिए लाभदायक बताया।