ग्वालियर गिर्द: ₹5000 के ₹40000 वसूले, फिर भी सूदखोर दंपति कर रहे उत्पीड़न, एसपी से शिकायत
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के स्टोन पार्क जमाईपुरा के पास रहने वाली मेहरून बेगम एक सूदखोर कपिल कुशवाह के कारण 2 सालों से परेशान है।महिला के मुताबिक पति सलीम खान की बीमारी के चलते उसने कपिल कुशवाहा से 5000 रुपए उधार लिए थे, इसमें से 500 रुपये ब्याज के काटकर सिर्फ 4500 हजार मेंहरुन बेगम को दिए गए थे। 2 सालों से लगातार कपिल कुशवाह महिला से 40 हजार ले चुका है।