दारू प्रखंड में मची खलबली: निरीक्षण में गायब मिले कर्मियों पर बरसीं डीडीसी, सड़क पर पुलिस ने कसी नकेल। मंगलवार को दारू प्रखंड में प्रशासनिक और पुलिसिया दबिश से दिन भर हड़कंप मचा रहा। एक ओर जहां डीडीसी रिया सिंह ने प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर लापरवाह कर्मियों की क्लास लगाई, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सड़क पर उतरकर अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा संभाला।