होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में शादी का झांसा देकर मालाखेड़ी के 33 वर्षीय युवक ने युवती से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी
नर्मदापुरम के मालाखेड़ी क्षेत्र में बड़ चौराहे के पास एक कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र राठौर के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे महिला थाना प्रभारी राखी मौर्य ने बताया आरोपी ने एक युवती को शादी का आश्वासन दिया और इसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने इंकार कर दिया।