बरेली: बरेली में मछली कारोबार का होगा बड़ा सर्वे, डीएम बोले- गरीबों तक पहुंचे हर योजना का लाभ
बरेली में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को बड़ा निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि मत्स्य पालन विभाग की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र और गरीब लोगों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि जिले में बाहर से कितनी मछली आ रही है और उसकी कितनी खपत हो रही है,