हज़ारीबाग: बारिश से खुली सिस्टम की पोल! ओकनी रोड बना तालाब, लोग परेशान
हजारीबाग में बेमौसम बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। वार्ड संख्या 18 के ओकनी रोड इलाके में भारी जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे छात्रों, दुकानदारों और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई नहीं होने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सफाई अभियान शुरू कराया।