दतिया नगर: थाना भांडेर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा बड़े भाई ने साथियों के साथ मिलकर की छोटे भाई की हत्या: एडिशनल एसपी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना भाण्डेर पुलिस द्वारा संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में त्वरित एवं सूक्ष्म विवेचना करते हुए मात्र 04 दिवस में हत्या की घटना का सफल खुलासा किया गया है। यह जानकारी सोमवार को कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी सुनील कुमार शिवहरे ने दी और बताया कि 2 जून को नदी में मृतक का शव मिला था उसकी मौत हत्या का मामला निकला हैं.