लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आज सवाई माधोपुर में मतदाता जागरूकता महिला रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता महिला रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।