बैरसिया: अयोध्या नगर पुलिस ने परीक्षा देने भोपाल आए छात्र के साथ अड़ीबाजी, मारपीट और अपहरण करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया
Berasia, Bhopal | Jun 10, 2026 भोपाल के अयोध्या नगर पुलिस ने परीक्षा देने भोपाल आए छात्र के साथ अड़ीबाजी, मारपीट और अपहरण करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने छात्र को बहाने से बुलाकर सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की और शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया था।