कैराना: कांधला के गंगेरू गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
Kairana, Shamli | Jun 27, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते शनिवार को मारपीट हुई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।