भोरे: महरादेऊर में शराब लदी कार जब्त, 332 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद विभाग की टीम ने महारादेउर गांव के समीप घेराबंदी कर भारी मात्रा में शराब से लदी एक कार को जब्त किया है।कार की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 332 लीटर विदेशी शराब