आंवला: आंवला में बारिश में नहाते समय 8 साल का मासूम नाले में बहा, चेयरमैन, एसडीएम सहित अधिकारी खोजबीन में जुटे
Aonla, Bareilly | Jul 28, 2026 आंवला में मंगलवार शाम पांच बजे भारी बारिश के दौरान एक 8 वर्षीय मासूम नाले में बह गया। मोहल्ला खेड़ा निवासी नंदराम का 8 साल का बेटा प्रीत बारिश में नहाते समय नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुशील कुमार मिश्रा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी और अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।