बदायूं: गुलड़िया गांव में पेड़ काटते समय पेड़ से गिरे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 5, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के अली नगर गांव का रहने वाला 40 वर्षीय नूर मौहम्मद पुत्र इब्ले हसन थाना मूसाझाग क्षेत्र गुलड़िया गांव में पेड़ काट रहा था। कि तभी पेड़ काटते समय वह पेड़ से गिर गया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन नूर मौहम्मद को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान नूर मौहम्मद को मृत घोषित कर दिया।