पन्ना: दोस्त के साथ कुकर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला मुख्य आरोपी का जुलूस
Panna, Panna | Apr 10, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 19 वर्षीय युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर कुकर्म किया गया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी का जुलूस निकाला। फिलहाल, पुलिस तीसरे फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।