सहारनपुर: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। मृतका की पहचान पंत विहार निवासी रश्मि पत्नी परवीन कुमार के रूप में हुई है।