पिछोर: छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर में पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरूकता महाअभियान, हेलमेट और यातायात नियमों पर ज़ोर
आज गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पिछोर थाना पुलिस ने छात्र छात्राओं की सुरक्षा के उद्देश्य से स्थानीय छत्रसाल महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता महाअभियान चलाया। पिछोर थाना प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।