कोंच: आंती बाजार में सीमेंट से लदा हाइवा नाली में फंसा, मुख्य मार्ग बाधित, अतिक्रमण से बढ़ी मुसीबत
Konch, Gaya | May 29, 2026 ददरेजी-रफीगंज मुख्य पथ पर स्थित आंती बाजार के पोस्ट ऑफिस के समीप गुरुवार की रात करीब 11 बजे सीमेंट लदा एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में फंस गया। हादसे में हाइवा के बाएं तरफ के दो-तीन चक्के नाली में उतर गए, जिससे सड़क के दोनों ओर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा रफीगंज की ओर से आ रही थी।