पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को बताया सही
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कहा कि पुलिस ने जो कार्रवाई भरत भूषण तिवारी पर की है वो बिल्कुल सटीक कार्रवाई की है। मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि अगर भरत भूषण तिवारी अच्छा व्यक्ति था तो आखिर उस पर SC ST का केस क्यों दर्ज था और उसके पुलिस पर रिवॉल्वर क्यों तानी थी।