लखीमपुर: जहानपुर गांव में पति ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को पीटा,पीड़िता काट रही कोतवाली के चक्कर,
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी पीड़िता के पति का गांव की ही एक दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। बीते 24 मई 2024 को पीड़िता ने अपने पति और दूसरी महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पीड़िता ने अवैध संबंधों का विरोध किया था। पीड़िता ने आज मामले की लिखी शिकायत एसपी से की है।