आमस: आमस में NH-19 पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर लगा जाम
आमस थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार को सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजा व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान राजपुर निवासी 40 वर्षीय महेंद्र मांझी के रूप में हुई है। वे एक निजी कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया