आगरा: अग्निवीर भर्ती के चलते आगरा में रात्रि रूट डायवर्जन लागू, ACP ट्रैफिक ने आमजन से सहयोग की अपील की
अग्निवीर भर्ती (01 से 19 अप्रैल) के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आगरा में रात्रि रूट डायवर्जन लागू किया गया है। एसीपी यातायात इमरान अहमद ने बताया कि भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। आगरा पुलिस ने लोगों से डायवर्जन का पालन करने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन 9454457886 पर संपर्क करने की अपील की है।